आरा-कोलकाता गरीब रथ 12 दिन रद, कैपिटल एक्सप्रेस का भी बदला रूट; त्योहार से पहले यात्रियों को झटका
13
दैनिक जागो वर्ल्ड !
राजेंद्र पुल पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण आरा से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। आरा-कोलकाता गरीब रथ 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रद्द रहेगी, जबकि कैपिटल एक्सप्रेस का रूट बदला गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी होगी नापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन से होकर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन पर राजेंद्र पुल पर होने वाले इंटरलॉकिंग कार्य का असर पड़ेगा।मोकामा के पास राजेंद्र पुल पर रेलवे की ओर से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाना है। इसके कारण कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या13245/13246 का परिचालन निर्धारित अवधि में आरा जंक्शन तक नहीं किया जाएगा।।
23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कैपिटल एक्सप्रेस का रूट चेंज वहीं आरा-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13127/13128 को भी कई दिनों के लिए रद किया गया है। इससे आरा और आसपास के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार कैपिटल एक्सप्रेस 13245/13246 का परिचालन 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बदले हुए मार्ग से किया जाएगा।यह ट्रेन अपने पुराने रूट बरौनी-मोकामा-पटना के बजाय बरौनी से पाटलिपुत्र और दानापुर होते हुए चलाई जाएगी। इसके कारण ट्रेन का आरा जंक्शन तक परिचालन नहीं होगा। आरा से इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को निर्धारित अवधि में वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा।