Wednesday, October 21, 2026
HomeHImachal NewsCM सुक्खू शिमला में तय कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली रवाना, अचानक सुबह शेड्यूल...

CM सुक्खू शिमला में तय कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली रवाना, अचानक सुबह शेड्यूल में किया गया बदलाव

दैनिक जागो वर्ल्ड !

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अचानक रवाना हो गए।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वीरवार सुबह अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पार्टी सूत्रों के अनुसार वह राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रदर्शन में शामिल होंगे।

 मुख्यमंत्री का शिमला में वन विभाग के वन्यजीव सप्ताह के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन सुबह ही इसमें बदलाव कर दिया गया।पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर सकते हैं। राहुल गांधी को हिरासत में लेने के मुद्दे पर कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस भी प्रदेश में आंदोलन शुरू कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular