शिमला-टीना ठाकुर

राजधानी शिमला में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए दिन के समय भारी वर्षा और ओलावृष्टि का रूप ले लिया। इस अप्रत्याशित बदलाव से पूरे क्षेत्र में ठंड की शीत लहर का असर साफ तौर पर महसूस किया गया। अप्रैल माह में भी लोगों को जनवरी जैसी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा, जिससे जनजीवन पर खासा प्रभाव पड़ा। वहीं, मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए चार जिलों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम के इस बदले मिजाज ने जहां एक ओर तापमान में गिरावट दर्ज कराई, वहीं लोगों को एक बार फिर सर्दी से बचाव के उपाय करने पर मजबूर कर दिया।


