परोइयां कलां-ब्यूरो रिपोर्टर

राजकीय प्राथमिक पाठशाला परोइयां कलां में आज हवन एवं मंत्रोच्चारण के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर स्कूल परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में स्कूल प्रभारी श्री राजेश नरयाल, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान श्री राज कुमार ठाकुर, सदस्यगण सुश्री निर्मला देवी, सुश्री आशा देवी, सुश्री ज्योति रानी, सुश्री तनु नरयाल एवं श्री जितेंद्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने नए सत्र की सफलता की कामना करते हुए हवन में आहुति दी।
स्कूल प्रभारी श्री राजेश नरयाल ने बताया कि इस सत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान श्री राज कुमार ठाकुर ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के नियमित उपस्थिति एवं पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।
यह आयोजन क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए प्रेरणादायक रहा।



