Sunday, September 6, 2026
HomeNation WisePunjabअबोहर में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर...

अबोहर में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर की हत्या, लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले किया

दैनिक जागो वर्ल्ड!अबोहर

अबोहर की संत नगरी में बेटे सुनील कुमार ने बुजुर्ग मां कृष्णा देवी के सिर पर कुकर मारकर हत्या कर दी। लोगों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंपा। अबोहर की संत नगरी में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक बेटे ने अपनी करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग मां के सिर पर कुकर मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित ने घर में तोड़फोड़ की और सामान बाहर फेंकने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार, संत नगरी की गली नंबर एक में सुनील कुमार अपनी मां कृष्णा देवी के साथ रहता था। आसपास के लोगों के मुताबिक सुनील शराब का आदी है और अक्सर शराब का सेवन करता था। सोमवार दोपहर अचानक उसने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान उसने अपनी मां के सिर पर कुकर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण कृष्णा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद आरोपित घर का सामान बाहर फेंकने लगा। लोगों ने जब घर के अंदर देखा तो कृष्णा देवी खून से लथपथ पड़ी थीं। लोगों ने सुनील को पकड़ लिया और उसके हाथ बांधकर पुलिस को सूचना दी।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह और डीएसपी हरीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया और मृतका के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मृतका के छोटे बेटे विजय कुमार के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular