Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttarakhandउत्तराखंड के रुद्रपुर में किसानों का हल्ला-बोल: कलेक्ट्रेट में धरने पर अन्नदाता... ड्रोन...

उत्तराखंड के रुद्रपुर में किसानों का हल्ला-बोल: कलेक्ट्रेट में धरने पर अन्नदाता… ड्रोन से निगरानी, ये हैं तीन मांग

दैनिक जागो वर्ल्ड उत्तराखंड

उत्तराखंड के रुद्रपुर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन ने बिजली मुफ्त करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। उत्तराखंड में रुद्रपुर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन है। जिसके लिए पूरे ऊधमसिंह नगर से किसान पहुंचे हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन का धरना 21 से 23 अगस्त तक जारी रहेगा।रुद्रपुर कलेक्ट्रट में किसान आंदोलन को लेकर पुलिस टीम तैनात है। स्टेडियम रोड पर किसानों के वाहनों के लिए पार्किंग बनाई है। जिले भर से रुद्रपुर में किसान एकत्र हुए हैं।किसानों की प्रमुख मांगें प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली, जबरन स्मार्ट मीटर न लगाए जाय और किसानों को जमीन का मालिकाना हक देना हैं।कलेक्ट परिसर के चारों ओर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोक लिया। जिसके बाद किसान हाईवे पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि अंदर नहीं जाने दिया गया तो हाईवे पर धरना देंगे। बैरिकेडिंग पर रोकने को लेकर पुलिस से किसानों की धक्का मुक्की भी हुई। उन्होंने बैरीकेडिंग में चढ़ने का प्रयास किया। एक किसान बैरिकेडिंग से कूदकर कलेक्ट्रट परिसर में जाने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर लिया। किसानों ने कलेक्ट्रेट गेट पर ही धरना दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular