Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttarakhandउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में घास लेने गई महिला गदेरे में बही, एसडीआरएफ...

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में घास लेने गई महिला गदेरे में बही, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

दैनिक जागो वर्ल्ड उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के सेमकोटी क्षेत्र में घास लेने गई एक महिला की गदेरे में बहने से मौत हो गई।

जा गरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। जनपद के सेमकोटी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में घास लेने गई महिला की गदेरे में बहने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर खोज एवं बचाव अभियान चलाया और महिला का शव बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार रविवार सुबह 11:32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी ने सूचना दी कि ग्राम स्वारा नामी तोक में तिमली से आगे एक महिला घास लेने गई थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गदेरे के तेज बहाव में बह गई।

सुचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने तत्काल जल पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ बसुकेदार की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। राहत एवं बचाव दल ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से महिला की तलाश शुरू की।करीब 12:30 बजे ग्राम प्रधान ने जिला प्रशासन को जानकारी दी कि एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने महिला का शव गदेरे से बरामद कर लिया है। इसके बाद शव को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया म्र।तका की पहचान श्रीमती विनीता देवी (38 वर्ष), पत्नी श्री हिम्मत सिंह नेगी, निवासी ग्राम कोटी के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों, गदेरों और नदी-नालों के आसपास अत्यधिक सतर्कता बरतने तथा जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular