Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsKulluउपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने शनिवार को ने एनएचएआई के अधिकारियों के...

उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने शनिवार को ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक

कुल्लू-प्रिया शर्मा

राष्ट्रीय राजमार्ग-03 (मनाली-कुल्लू) के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा प्रमुख स्थानों पर बाढ़ से हुए नुकसान को ठीक करने के कार्य को जल्द पूरा करने पर जोर दिया।
बैठक में विस्तृत पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई कि राम शिला से भूतनाथ पुल तक के भूस्खलन प्रभावित चार स्थलों की विशेषज्ञ एजेंसी के माध्यम से किये गए अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार यहाँ रेस्टोरेशन के कार्ययोजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है साथ ही व्यास नदी के तटों को सुरक्षित करने के उदेश्य से इसकी स्समूर्ण माडलिंग का कार्य भी सम्पन्न किया ज़ा चूका है।

उपायुक्त ने मनाली-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाढ़ और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त स्थलों को दुरुस्त करने के लिए ड्रेजिंग व सुरक्षा दीवारें बनाने का कार्य प्राथमिकता से करने को कहा। डीसी ने एनएचएआई को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया, क्योंकि मानसून में हुए भूस्खलन से सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने एनएचएआई को महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रेन का निर्माण करने और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को फोरलेन के किनारे अवैध कब्जे हटाने के निर्देश जारी किए गए । उपायुक्त ने बैठक के पश्चात् एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बजोरा से लेकर मनाली तक सभी क्षतिग्रस्त स्थलों का निरीक्षण भी किया ।
बैठक में अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार,एसडीएम निशांत ठाकुर, परियोजना निदेशक वरुण चारी, अशोक चौहान, विनय हाजरी, जिला राजस्व अधिकारी सुरभि नेगी सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular