Friday, October 16, 2026
HomeNation WiseBiharकरमा पूजा के बीच नालंदा में तीन लोगों की डूबने से मौत,...

करमा पूजा के बीच नालंदा में तीन लोगों की डूबने से मौत, दोस्त को बचाने में गई युवक की जान

दैनिक जागो वर्ल्ड ! नालंदा

नालंदा जिले में करमा पूजा के उल्लास के बीच तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें एक सात वर्षीय बच्ची, एक 35 वर्षीय महिला और एक 19 वर्षीय युवक शामिल हैं। करमा पूजा के उल्लास के बीच मंगलवार को नालंदा जिले में अलग-अलग स्थानों पर डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई।मृतकों में सात वर्षीय बच्ची, 35 वर्षीय महिला और 19 वर्षीय युवक शामिल हैं। नगरनौसा थाना क्षेत्र में युवक की मौत दोस्त को बचाने के दौरान हुई। जबकि रहुई थाना क्षेत्र में गोईठवा नदी में स्नान करने के दौरान महिला और बच्ची डूब गईं। घटनाओं के बाद मृतकों के स्वजन में कोहराम मच गया।

नगरनौसा थाना क्षेत्र के बलधा गांव निवासी 19 वर्षीय दिलखुश कुमार मंगलवार को अपने करीब दस दोस्तों के साथ लछु बिगहा रेलवे स्टेशन के पास स्थित तालाब में करमा पूजा के लिए गौरा-गौरी बनाने की मिट्टी लाने और स्नान करने गया थाइसी दौरान एक युवक गहरे पानी और दलदल में फंसकर डूबने लगा। दिलखुश उसे बचाने के लिए पानी में गया। उसका दोस्त तो बाहर निकल गया, लेकिन दिलखुश गहरे पानी में फिसलकर डूब गया। स्वजन ने उसे पानी से बाहर निकालकर स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular