Friday, October 16, 2026
HomeHImachal Newsचक्रवात ने रोकी हिमाचल से मानसून की विदाई, फिर से बरसेंगे मेघ

चक्रवात ने रोकी हिमाचल से मानसून की विदाई, फिर से बरसेंगे मेघ

दैनिक जागो वर्ल्ड ! हिमाचल

चक्रवाती परिसंचरण के कारण हिमाचल प्रदेश से मानसून की वापसी थम गई है, जिससे 24 से 28 सितंबर के बीच हल्की बारिश की संभावना है। देश के मैदानी और पश्चिमी हिस्सों जैसे राजस्थान, पंजाब व हरियाणा से कुछ क्षेत्रों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, जम्मू और आसपास के इलाकों में बने पश्चिमी विक्षोभ और चक्रीय परिसंचरण के असर से प्रदेश से मानसून की वापसी थम गई है। 24 से 28 सितंबर के बीच राज्य के छिटपुट स्थानों-विशेषकर चंबा, सिरमौर, शिमला और कांगड़ा में हल्की वर्षा की संभावना जताई है। हालांकि 28 सितंबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से वर्षा का नया दौर शुरू होने की भी उम्मीद है।


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश में मौसम के सफ रहने से तापमान में हल्की वृद्धि का अनुमान है। यद्यपि मानसून का आधिकारिक आंकलन 1 जून से 30 सितंबर की अवधि के बीच किया जाता है।22 सितंबर तक दर्ज आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में सामान्य वर्षा 711.4 मिलीमीटर की तुलना में राज्य में 628.3 मिलीमीटर दर्ज की गई, जो सामान्य से 12 प्रतिशत कम है। प्रदेश के कांगड़ा जिना में सबसे अधिक 1505.2 मिलीमीटर जो सामान्य से 5 प्रतिशत कम, सिरमौर में 1212.4 मिलीमीटर सामान्य से 5 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular