भीमताल-गोविन्द रावत

कांग्रेस नेता राकेश बृजवासी ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित कई स्थानीय समस्याओं को उनके सामने रखा। राकेश बृजवासी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देकर उत्तराखंड के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत सरकार बनानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हितों के लिए काम करती रही है।

