दैनिक जागो वर्ल्ड!कानपुर

शिवली के जसापुरवा में बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से सात माह की मासूम सानवी की मौत हो गई। इस हादसे में मां, बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शिवली के जसापुरवा में कच्चा मकान बारिश में गिरने से मासूम की जान चली गई। वहीं मां बेटी समेत तीन लोग दबकर घायल हो गए।किसान भीखू लाल की पत्नी सोमवती, उनकी बेटी शिखा, शिखा की सात माह की बेटी सानवी व शगुन कच्चे मकान में सो रहे थे। मंगलवार सुबह छह बजे करीब बारिश के दौरान मकान गिर गया।

सभी लोग मलबे में दब गए। ग्रामीण जुटे और मलबा हटाकर सभी को अस्पताल भेजा जहां पर सानवी को मृत घोषित किया गया। शिवली थाने की पुलिस ने घायलों का हाल लिया।
