दैनिक जागो वर्ल्ड हरियाणा

भिवानी की प्रीति पवार ने राष्ट्रमंडल खेल में 54 किलो भारवर्ग बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने यह मुकाबला 5-0 से जीता।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा की बेटियों ने इतिहास रचते हुए भारत की झोली में दो स्वर्ण पदक डाल दिए। भिवानी की प्रीति पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 किलो भारवर्ग में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता है। प्रीति ने यह मुकाबला 5-0 से जीती है।बही दूसरी तरफ भिवानी की ही जैसमिन लांबोरिया ने भारत की झोली में दूसरा गोल्ड मेडल डाल दिया। उन्होंने 57 किलो भारवर्ग में यह मेडल जीता है। हरियाणा की दोनों बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है। कॉमनवेल्थ खेल 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। खेल के 10वें दिन भारत को दो गोल्ड मेडल मिला है। दोनोंखिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। हरियाणा की बेटियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराया है।

उधरभाला फेंक के उभरते सितारे गांव देवसर निवासी यशवीर तंवर ने कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। यशवीर तंवर की इस ऐतिहासिक सफलता से ना केवल उनके गांव और हरियाणा प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में खुशी और गर्व की लहर है। यशवीर तंवर ने कामनवेल्थ खेलों में 85.41 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर कांस्य पदक पर कब्जा जमायाखनीय है कि इसी प्रतियोगिता में ओलंपिक चैंपियन नीरज चौपड़ा ने 85.83 मीटर भाला फेंककर सिल्वर मेडल हासिल किया। यशवीर का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि भारत में जैवलिन थ्रो का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। इससे पहले भी यशवीर खेलो इंडिया, नेशनल चैंपियनशिप, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन और वर्ल्ड इंटर यूनिवर्सिटी ओपन नेशनल जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
