Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiकोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा चोरी की 06 मोटर साईकिलों के साथ 02...

कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा चोरी की 06 मोटर साईकिलों के साथ 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।

काशीपुर-नासिर खान

कोतवाली काशीपुर क्षेत्र से विगत दिनो घटित मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, ऊधमसिंहनगर के द्धारा दिये गये आदेश-निर्देशो के क्रम मंं तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर/बाजपुर महोदय के दिशा निर्देशन में मोटर साइकिल चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर श्री हरेंद्र चौधरी के द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया । मोटर साईकिल चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम के द्वारा सुरागरसी -पतारसी करते हुये मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 28-03-2026 को गुरुद्धारे के पीछे ईदगाह के सामने आम के बाग को जाने वाले रास्ते काशीपुर में 02 अभियुक्तगणो क्रमशः1- रितेश कुमार उर्फ निक्का पुत्र तेजपाल सिंह निवासी काली माता मन्दिर रोड मौहल्ला भूप सिंह थाना जसपुर जिला ऊधमसिंहनगर उम्र- 25 वर्ष लगभग तथा 2-विशाल दिवाकर उर्फ कालू पुत्र स्व0 रघुवीर दिवाकर निवासी पशुपति बिहार कालौनी थाना आईटीआई जिला ऊधमसिंहनगर उम्र – 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगणो के कब्जे से कोतवाली काशीपुर पर पंजीकृत मुकदमा एफआईआऱ नं0 107/2026 धारा 303(2) बीएनएस व मुकदमा एफआईआर नं0 109/26 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी गये 02 मोटर साईकिलो के आलावा चोरी की 04 अन्य मोटर साईकिलें (कुल 06 चोरी की मोटर साईकिलो ) के साथ गिरफ्तार कर मोटर साईकिल चोरी की घटनाओ का अनावरण किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है रितेश कुमार उर्फ निक्का पुत्र तेजपाल सिंह निवासी काली माता मन्दिर रोड मौहल्ला भूप सिंह थाना जसपुर जिला ऊधमसिंहनगर उम्र- 25 वर्ष लगभग

RELATED ARTICLES

Most Popular