Monday, September 7, 2026
HomeLatest Newsगगरेट की बहनों ने पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा की कलाई पर बांधी...

गगरेट की बहनों ने पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा की कलाई पर बांधी राखी

रक्षाबंधन पर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बहनों ने निभाया भाई-बहन का पवित्र रिश्ता, चैतन्य शर्मा ने दिया हर सुख-दुख में साथ निभाने का भरोसारक्षाबंधन के पावन पर्व पर गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व की तस्वीर देखने को मिली। विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बहनों ने पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान बहनों ने तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
रक्षाबंधन के अवसर पर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से पहुंची बहनों ने चैतन्य शर्मा के साथ अपने आत्मीय रिश्ते को साझा किया। बहनों ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता केवल खून का रिश्ता नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और भावनाओं से जुड़ा अटूट बंधन है। वहीं, चैतन्य शर्मा ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गगरेट की बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा विशेष रहा है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की बहनों के मान-सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए उनके हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर रक्षाबंधन का पर्व आपसी भाईचारे, स्नेह और आत्मीयता के संदेश के साथ मनाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular