Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshगोरखपुर में पूरा हुआ नेपाल त्रासदी के शवों का पोस्टमार्टम, पुलिस को...

गोरखपुर में पूरा हुआ नेपाल त्रासदी के शवों का पोस्टमार्टम, पुलिस को सौंपे गए

दैनिक जागो वर्ल्ड! गोरखपुर

    नेपाल त्रासदी के बाद नारायणी नदी से कुशीनगर पहुंचे नौ शवों का गोरखपुर एम्स में पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। सभी शवों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर कुशीनगर पुलिस के माध्यम से नेपाल भेज दिया गया। नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बाद नारायणी नदी के रास्ते कुशीनगर पहुंचे नौ शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बुधवार को एम्स में रखे चार और शवों का पोस्टमार्टम किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी शव कुशीनगर पुलिस को सौंप दिए गए।पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शवों को नेपाल भेज दिया। इसके साथ ही एम्स में रखे सभी शवों को हटा दिया गया है और अब वहां की त्रासदी से जुड़ा एक भी शव नहीं है।नारायणी नदी में बहकर कुशीनगर पहुंचे शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स गोरखपुर लाया गया था। इसके लिए संस्थान में विशेष व्यवस्था की गई है। सोमवार को दो शवों का पोस्टमार्टम किया गया, मंगलवार को तीन शवों की प्रक्रिया पूरी हुई। बुधवार को शेष चार शवों का पोस्टमार्टम होने के साथ ही सभी नौ शवों की चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी हो गई।

    पोस्टमार्टम के बाद शवों को कुशीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की ओर से पहचान और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को नेपाल भेज दिया गया।एम्स की कार्यकारी निदेशक डा. विभा दत्ता ने बताया कि नेपाल त्रासदी के बाद नारायणी नदी के रास्ते कुशीनगर पहुंचे शवों के पोस्टमार्टम के लिए संस्थान में आवश्यक व्यवस्था की गई है। सभी नौ शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है और प्रक्रिया के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular