Wednesday, April 15, 2026
Homechandigarhचंडीगढ़ वार्ड 23 के नेबरहुड पार्कों एवं ग्रीन बेल्ट में कोटा स्टोन...

चंडीगढ़ वार्ड 23 के नेबरहुड पार्कों एवं ग्रीन बेल्ट में कोटा स्टोन प्लेटफॉर्म का शिलान्यास*

चंडीगढ़-पुनीत महाजन

वार्ड 23 की पार्षद श्रीमती प्रेमलता ने आज सेक्टर 43 की ग्रीन बेल्ट में नेबरहुड पार्कों और ग्रीन बेल्टों में स्थापित सीटिंग बेंचों के नीचे एक हजार कोटा स्टोन के प्लेटफॉर्म लगाने का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर पार्षद प्रेमलता ने कहा कि ये प्लेटफॉर्म स्थानीय निवासियों की मांग पर लगाए जा रहे हैं। बारिश के मौसम में इन प्लेटफॉर्मों से बेंचों के नीचे पानी भरने की समस्या समाप्त हो जाएगी तथा पार्कों की सुंदरता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के हर पार्क और ग्रीन बेल्ट को और अधिक सुविधाजनक एवं सुंदर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

शिलान्यास समारोह में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के एक्सियन प्रीतपाल सिंह, एसडीओ हिमांशु, जेई सनी, आरडब्ल्यूए प्रधान, श्री राजेश राय, अशोक पराशर, विक्रम चोपड़ा, एम.एस. भल्ला, राजेश हांडा, लोकेश चोपड़ा, आर.के. नैयर, अवतार सिंह, उमा शर्मा, सुषमा, मंजू, सुनीता, मुकेश देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल के लिए पार्षद प्रेमलता का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular