दैनिक जागो वर्ल्ड !जालंधर

जालंधर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष रैली शुरू की। खड़गे के मंच शुद्धिकरण और राहुल गांधी पर प्राथमिकी के विरोध में चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी।ग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच का शुद्धिकरण कर दलित समाज का अपमान करने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के विरोध में जालंधर कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

देश भगत यादगार हॉल में कांग्रेस की रोष रैली शुरू हो गई है। इसमें पूरे जिले से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
