Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsKangraज्वालाजी में 1.5 किलो चांदी के आभूषण अर्पित, मन्नत पूरी होने पर...

ज्वालाजी में 1.5 किलो चांदी के आभूषण अर्पित, मन्नत पूरी होने पर पंजाब से पहुंचे श्रद्धालु

ज्वालामुखी-पंकज शर्मा

प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर में चैत्र नवरात्रों के पहले दिन आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। पंजाब चंडीगढ़ से आए श्रद्धालुओं के एक परिवार ने अपनी मन्नत पूरी होने पर माता ज्वालाजी को लगभग 1.5 किलो चांदी के आभूषण अर्पित किए।
जिसमें चांदी के दो छत्र व माता का मुकुट शामिल है।
श्रद्धालु जनकराज पूरे परिवार सहित मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।
मंदिर में पुजारी वर्ग द्वारा विधि-विधान के साथ विशेष पूजा संपन्न करवाई गई। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनकी मनोकामना पूरी होने पर वे माता के दरबार में धन्यवाद देने पहुंचे हैं।
इसी के साथ आज से चैत्र नवरात्रों का शुभारंभ भी हुआ, जिसे लेकर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। देश के विभिन्न हिस्सों से आए भक्तों ने माता के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पुजारी अतीत शर्मा ने बताया की चंडीगढ़ पंजाब से आये हुए श्रद्धालु जनकराज ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता ज्वालामुखी को दो चांदी के छत्र व मुकुट चढ़ाया अर्पण किया जोकि लगभग 1.5 किलो के करीब है।
माता ज्वाला अपने भक्तो पर असीम कृपा बनाये रखे।

RELATED ARTICLES

Most Popular