दैनिक जागो वर्ल्ड !दिल्ली

दिल्ली के बलजीत नगर में गुरुवार को एक इमारत में आग लगने के बाद तीसरी मंजिल पर फंसे चार लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना पटेल नगर थाना क्षेत्र के हिल मार्ग की है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को पटेल नगर थाने में इमारत में आग लगने की सूचना को लेकर पीसीआर कॉल मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि इमारत से धुआं निकल रहा था और लपटें तेजी से फैल रही थीं।पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की ओर जाने वाली गलियां संकरी और भीड़भाड़ वाली होने के कारण दमकल की गाड़ियों को इमारत तक पहुंचने में परेशानी हुई। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बचाव और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।पुलिस ने आसपास की छतों और पड़ोसी मकानों से पानी की व्यवस्था कर आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया, ताकि लपटें आसपास की इमारतों तक न पहुंचें।
