दैनिक जागो वर्ल्ड हिमाचल

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधने की खुशी और एचआरटीसी की निश्शुल्क यात्रा ने महिलाओं के सफर को आसान बना दिया। शुक्रवार को प्रदेशभर में एचआरटीसी की बसों में महिलाओं की खूब भीड़ देखने को मिली।सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों के घर पहुंचने के लिए निगम की बसों में सवार हुईं। सरकार ने पहली बार महिला कर्मचारियों के साथ पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश दिया था। निश्शुल्क यात्रा का लाभ मिलने से महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया।वहीं, इसके उलट कई रूटों पर निजी बसें अपेक्षाकृत खाली दिखाई दीं। रक्षाबंधन के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से बहनें सुबह ही घरों से निकल पड़ीं। बस अड्डों पर महिलाओं की भीड़ रही। कई बसों में सीटें भरने के बाद यात्रियों को खड़े होकर भी सफर करना पड़ा।निगम प्रबंधन ने भीड़ को देखते हुए चालक-परिचालकों को हर स्टापेज पर बस रोकने के निर्देश दिए थे, ताकि किसी महिला यात्री को बस पकड़ने में परेशानी न हो। हालांकि, कुछ रूटों पर बसों के देरी से पहुंचने की शिकायतें भी सामने आईं।इसके बावजूद महिलाओं ने निश्शुल्क बस सेवा का लाभ उठाते हुए भाई-बहन के इस पवित्र पर्व को उत्साह के साथ मनाया। कई महिलाओं ने कहा कि निश्शुल्क यात्रा सुविधा से त्योहार पर आने-जाने का खर्च बचा और परिवार के साथ पर्व मनाने में आसानी हुई।कोई रूट नहीं किया बंएचआरटीसी के डीएम देवासेन नेगी ने बताया कि रक्षाबंधन पर सभी निर्धारित रूटों पर नियमित बसें संचालित की गईं। कोई भी रूट बंद नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि निगम की तीन हजार से अधिक बसें हिमाचल प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों के लिए भी संचालित होती हैं। महिलाओं ने इन बसों में निश्शुल्क यात्रा का लाभ उठाया और भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा की।
