Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseDelhiदिल्ली-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम, गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच इन...

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम, गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच इन रास्तों को करें अवॉयड

दैनिक जागो वर्ल्ड दिल्ली

गुरुग्राम में गुरुवार सुबह से लगातार बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

 गुरुग्राम में गुरुवार सुबह से लगातार हो रही वर्षा के दौरान शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं नरसिंहपुर स्थित दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी वर्षा का पानी जमा होने से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई और वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।जाम की स्थिति के चलते मौके पर पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। हालांकि, इस बार स्थिति पिछले वर्षों जैसी गंभीर नहीं रही।हर मानसून में सर्विस लेन और एक्सप्रेसवे पर भारी जलभराव होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता था, लेकिन इस बार अपेक्षाकृत कम पानी जमा हुआ। इसके बावजूद जलभराव के कारण वाहनों की गति धीमी रही और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

साइबर सिटी में लगातार हो रही वर्षा के कारण सेक्टर-45 स्थित सड़क किनारे एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची।ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज भूदेव ने सजगता दिखाते हुए क्रेन की मदद से पेड़ को सड़क से हटवाकर किनारे कराया, जिसके बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular