- दैनिक जागो वर्ल्ड!दिल्ली

सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ‘दुर्गा’ (Driving Upliftment and Rozgar for Women/Transgender Green e-Auto) योजना शुरू करने जा रही है।इस पहल के तहत राजधानी के 13 जिलों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को कुल 1,300 इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-ऑटो) परमिट दिए जाएंगे। हर जिले के लिए 100 परमिट निर्धारित किए गए हैं। योजना से संबंधित प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।90 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षितकुल 1,300 ई-ऑटो परमिटों में से 90 प्रतिशत महिलाओं के लिए और शेष 10 प्रतिशत ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आरक्षित रहेंगे। चयनित लाभार्थियों को वाहन खरीदने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट जारी किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए एक समर्पित पोर्टल विकसित किया जा रहा है, और आवेदकों की संख्या अधिक होने पर आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

ये ई-ऑटो मुख्य रूप से दिल्ली मेट्रो और आरआरटीएस स्टेशनों जैसे अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में संचालित किए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटो पर हेल्पलाइन नंबर अंकित रहेंगे। इसके अलावा, मेट्रो और आरआरटीएस स्टेशनों के समीप ई-ऑटो चालकों के लिए निर्धारित पार्किंग और पर्याप्त चार्जिंग बुनियादी ढांचा भी विकसित किया जाएगा।
