Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseJharkhandकोडरमा घाटी में बारिश बनी हादसे की वजह! मछली लदा ट्रक खाई...

कोडरमा घाटी में बारिश बनी हादसे की वजह! मछली लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान

  1. दैनिक जागो वर्ल्ड!कोडरमा

कोडरमा घाटी में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर मछली से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। बारिश के कारण ढलान पर ब्रेक फेल होने से हुए इस हादसे में चालक और उपचालक ने कूदकर जान बचाई, जिन्हें मामूली चोटें आईं।कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के बंदरचुआं माइंस के समीप सोमवार सुबह मछली लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के दौरान चालक शंकर कुमार और उपचालक ने ट्रक से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। दोनों को हल्की चोटें आईं, जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया।

चालक ने बताया कि ट्रक में आंध्र प्रदेश से मछली लोड कर बिहार के खगड़िया जिला जा रहे थे। बंदरचुआं के समीप ढलान वाले मार्ग पर बारिश के कारण ट्रक असंतुलित हो गया। चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेक नहीं लगा।स्थिति को देखते हुए चालक और उप चालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। सूचना पर कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खाई से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular