Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseDelhiदिल्ली में 72 MM बारिश ने खोली NDMC की पोल? चेयरमैन ने...

दिल्ली में 72 MM बारिश ने खोली NDMC की पोल? चेयरमैन ने जलभराव पर मांगी माफी, बोले- सिस्टम मजबूत करेंगे

दैनिक जागो वर्ल्ड दिल्ली

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में 25 अगस्त को तेज वर्षा के बाद कई इलाकों में हुए जलभराव को लेकर एनडीएमसी चेयरमैन मनोज कुमार द्विवेदी ने खेद जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर जलभराव के कारण नागरिकों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी।उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में एनडीएमसी जलभराव को 15 से 20 मिनट में दूर करने में सक्षम रहती है, लेकिन इस बार कम समय में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण तीन-चार स्थानों पर पानी निकालने में एक घंटे से अधिक समय लगा। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कनाट प्लेस, बाबा खड़ग सिंह मार्ग, रफी मार्ग समेत कई स्थानों पर जलभराव हुआ था।चेयरमैन ने बताया कि दो घंटे से भी कम समय में 72 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, जो अपेक्षा से काफी अधिक थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसे व्यवस्था की कमी का बहाना नहीं बनाया जा सकता। भविष्य में इस तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए एनडीएमसी को अपने सिस्टम को और मजबूत करना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular