दैनिक जागो वर्ल्ड उत्तराखंड

ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। जश्ने ईद मिलाद उल नबी के मुबारक मौके पर उमस भरी गर्मी के बीच मुस्लिम समाज के लोगो ने बड़ी संख्या में अकीदत के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में उमड़ी भीड़ जोशो खरोश से लबरेज थी।खटीमा में पर्व को लेकर जामा मस्जिद, भूड़ महोलिया सितारगंज रोड एवं टनकपुर मार्ग व गौटिया जाने वाले मुख्य गेट पर आकर्षक सजावट की गई थी।मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में बुधवार को इस्लामनगर स्थित नूरी मस्जिद में एकत्र हुए। जहां से जुलूस पूरे जोशो खरोश के साथ निकाला गया। मस्जिद से जुलूस शुुरु होकर इस्लामनगर गौटिया होता हुआ नगर के विभिन्न मार्गों से जामा मस्जिद पहुंचा। इससे पूर्व मुख्य चौक पर मुस्लिम उलेमाओं ने तकरीर की। जिसमें मौलाना इरफानुल हक कादरी ने कहा कि समाज के लोगों को नबी पाक के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। जो अमन व शांति का रास्ता है। नबी पाक की उम्र 63 साल थी। जिसमें 40 साल की उम्र में नबी होने का ऐलान किया।नबी 13 साल मक्का व 10 साल मदीने में रहे। मात्र 23 वर्ष में उन्होंने इस्लाम धर्म को विश्व भर में फैला दिया। इस दौरान मुल्क व प्रदेश में शांति की दुआ की गई। जुलूस को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों मे खासा उत्साह रहा। इस दौरान जुलूस में आला हजरत जिंदाबाद जिंदाबाद, सरकार की आमद मारहबा नारे लगाते हुए जुलूश निकाला।मौके पर जुलुसे मोहम्मदी कमेटी के सदर नासिर खान, मौलाना फरियाद आलम, मौलाना अब्दुल वासित, हाफिज सराफत, जामा मस्जिद कमेटी प्रशासक कामिल खान, गुड्ड़ प्रधान, राशिद अंसारी, असलम अंसारी, गुलफाम अली, नजमुल हसन, इकबाल अहमद, जाहिद मंसूरी, छोटे मंसूरी, नईम रिजवी, पप्पू अली, जुनैद सिद्दीकी, आसिफ अंसारी, मुशाहिद खान, सैयद मिराज अली, मो.ताहिर, अराफात अंसारी आदि शामिल थेमा में निकल गए जुलूसे मोहम्मदी का विभिन्न मार्गों पर लोगों ने भविष्य स्वागत किया। पूर्व सभासद रशीद अंसारी ने मुख्य चौक सितारगंज रोड पर जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पानी व खीर वितरितकी। इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी लोगों ने ठंडा पानी वितरित किया।
