दैनिक जागो वर्ल्ड !दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हुआ। मौसम विभाग ने रविवार को हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी है। दिल्ली, नोएडा समेत आसपास के इलाकों में हल्की वर्षा हो गई है। कल यानी शनिवार को एनसीआर में तेज बारिश थी, जिस वजह से कई इलाकों में जलभराव हो गया था।
