Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseDelhiदिल्ली-NCR में 1400 पार पहुंचे स्वाइन फ्लू के मामले, किन लोगों को...

दिल्ली-NCR में 1400 पार पहुंचे स्वाइन फ्लू के मामले, किन लोगों को है H1N1 से सबसे ज्यादा खतरा?

दैनिक जागो वर्ल्ड दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से बढ़त हुई है। इस साल 12 अगस्त तक 1,449 मामले सामने आए हैं।दिल्ली-एनसीआर में मानसून के बीच H1N1 यानी स्वाइल फ्लू के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 12 अगस्त तक दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 1,449 मामले सामने आ चुके हैं, जो पिछले साल की तुलना में छह गुना ज्यादा है स्वाइन फ्लू के इन बढ़ते मामलों के बीच घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बीमारी से जुड़ी कुछ जरूरी बातें मालूम होने से व्यक्ति अपनी और अपने परिवार की बेहतर सुरक्षा कर सकता है।।ज्यादातर लोगों को H1N1 सामान्य फ्लू की तरह ही होता है, लेकिन कुछ मामलों में वायरस फेफड़ों की गहराई तक पहुंच जाता है। इस स्थिति में वायरस फेफड़ों के टिश्यू में सूजन पैदा कर देता है, जहां से शरीर में ऑक्सीजन का आदान-प्रदान होता है। इस वजह से सांस लेने में तकलीफ होती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular