दैनिक जागो वर्ल्ड मां वैष्णो

कटड़ा में 22 अगस्त को माता वैष्णो देवी की भव्य महाआरती और दिव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजक श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से फवारा चौक पर शाम 7 बजे पहुंचने की अपील की है।श्री माता वैष्णो देवी जी की पावन नगरी कटड़ा में 22 अगस्त, शनिवार को शाम सात बजे फवारा चौक मुख्य बस अड्डा में आयोजित होने वाली भव्य महाआरती एवं दिव्य भक्ति संध्या को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में महाआरती की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्यक्रम को भव्य एवं आध्यात्मिक स्वरूप देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीआईजी शिव कुमार शर्मा, एसपी कटडा कामेश्वर पुरी, भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे, अरुण शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक और आयोजन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।
