दैनिक जागो वर्ल्ड देहरादून

भारत और नेपाल के बीच 14वें संयुक्त कार्य समूह की बैठक देहरादून में दूसरे दिन भी जारी रही। इसमें सीमा सुरक्षा, निगरानी और सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा हुई।राज्य ब्यूरो, देहरादून। भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए 14वें संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की बैठक में मंथन दूसरे व अंतिम दिन शुक्रवार को भी जारी है।ताज होटल में चल रही उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सीमा सुरक्षा, निगरानी और सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो रही है।बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पौसुमी बसु कर रही हैं। वहीं, नेपाली प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई नेपाल के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले कर रहे हैं।इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
