Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttarakhandदेहरादून एयरपोर्ट पर एस्केलेटर के ऊपर गिरी फाल्स सीलिंग, बड़ा हादसा टला

देहरादून एयरपोर्ट पर एस्केलेटर के ऊपर गिरी फाल्स सीलिंग, बड़ा हादसा टला

दैनिक जागो वर्ल्ड देहरादून

देहरादून एयरपोर्ट के अराइवल क्षेत्र में एस्केलेटर के ऊपर लगी फाल्स सीलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया।संवाद सहयोगी, जागरण। डोईवाला- देहरादून एयरपोर्ट के अराइवल (आगमन) क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) के ऊपर लगी फाल्स सीलिंग (कृत्रिम छत) का एक हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, वहां कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फाल्स सीलिंग गिरने के बाद एहतियात के तौर पर उस स्थान पर यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से एस्केलेटर को मैन्युअल तरीके से चलाया गया। इस दौरान यात्रियों की आवाजाही को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई।घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में क्षतिग्रस्त फाल्स सीलिंग को हटाने और उसकी मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया। हालांकि फाल्स सीलिंग गिरने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि सीलिंग का कितना हिस्सा प्रभावित हुआ।

घटना के संबंध में एयरपोर्ट निदेशक से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके चलते घटना को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष नहीं मिल सका।

RELATED ARTICLES

Most Popular