Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsKangraनूरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 हजार मि.ली. अवैध देसी शराब...

नूरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 हजार मि.ली. अवैध देसी शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर –(भूषण शर्मा)

पुलिस जिला नूरपुर ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल करीब 90,000 मि.ली. अवैध देसी शराब (120 बोतलें) बरामद की हैं।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पहला मामला थाना नूरपुर क्षेत्र का है। रात्रि करीब 09:15 बजे ठाणा चौक के समीप पुलिस ने एक स्विफ्ट कार (HP01DA-1637) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 45,000 मि.ली. अवैध देसी शराब (VRV संतरा, कुल 60 बोतलें) बरामद की गई।
इस दौरान आरोपी राहुल पठानिया और सुनील सिंह, निवासी गांव कोट पलाहड़ी, तहसील नूरपुर, को मौके पर गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दूसरा मामला थाना ज्वाली क्षेत्र के अंतर्गत सामने आया। प्रातः करीब 04:00 बजे पुलिस टीम कोटला द्वारा चेलियां रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक वाहन (HP54-3646) को रोका गया। जांच में वाहन से 45,000 मि.ली. अवैध देसी शराब (नागपुरी संतरा, 05 पेटियां, कुल 60 बोतलें) बरामद की गई।
वाहन चालक गौरक्षपाल पुत्र देवराज, निवासी गांव सुनेहड़, तहसील ज्वाली, के खिलाफ थाना ज्वाली में मामला दर्ज किया गया है।
एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular