दैनिक जागो वर्ल्ड !नेपाल

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित वसुंधरा ताल में इस महीने सेंसर आधारित अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाया जाएगा। यह प्रणाली हिमनद झीलों की निगरानी कर संभावित आपदाओं से बचाव में मदद करेगी, जिसे बाद में अन्य झीलों में भी लागू किया जाएगा। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद उत्तराखंड भी हिमनद झीलों को लेकर सतर्क हो गया है। इस कड़ी में ऐसी झीलों की निरंतर निगरानी रखने के साथ ही वहां अर्ली वॉर्निंग सिस्टम लगाने की तैयारी है।

चमोली जिले के वसुंधरा ताल में इसी माह केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआइ) के सहयोग से सेंसर आधारित यह सिस्टम स्थापित कर दिया जाएगा।
