Sunday, September 6, 2026
HomeNation WisePunjabपंचकूला में गिद्ध संरक्षण को लेकर देशभर के विशेषज्ञ जुटे, केंद्रीय मंत्री...

पंचकूला में गिद्ध संरक्षण को लेकर देशभर के विशेषज्ञ जुटे, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गिद्धों को बताया ‘कुदरती सफाईकर्मी’

दैनिक जागो वर्ल्ड !पंचकूला

पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गिद्धों को ‘कुदरती सफाईकर्मी’ बताया और उनके संरक्षण पर जोर दिया। इस दौरान ‘स्टोरी ऑफ जटायु’ पुस्तक का विमोचन हुआ और गिद्ध सुरक्षित क्षेत्रों के विस्तार पर चर्चा की गई।अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के अवसर पर हरियाणा के पंचकूला में ‘संकट से उबरने की राह पर-भारत के गिद्धों का संरक्षण’ विषय पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।मे केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने गिद्धों को देश का ‘कुदरती सफाईकर्मी’ (नेचर्स क्लीनअप टीम) बताते हुए पारिस्थितिकी तंत्र के लिए उनके संरक्षण को बेहद जरूरी बताया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गिद्ध बिना किसी शोर-शराबे के मृत पशुओं के अवशेषों को तेजी से साफ करते हैं। संक्रमण और महामारियों को फैलने से रोकने में मदद करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular