दैनिक जागो वर्ल्ड पंजाब

मोहाली में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर गुरसेवक सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन पर तीन दिन पहले कुल्हाड़ी और किरच से हमला किया गया था, जिससे शिक्षा जगत में शोक और शिक्षकों में रोष हैपंजाब के मोहाली जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुंभड़ा स्थित सरकारी स्कूल के हेडमास्टर गुरसेवक सिंह की रविवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन दिन पहले उन पर हमलावरों ने कुल्हाड़ी और किरच से हमला किया गया था, जिसके बाद से वे अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। इस घटना से शिक्षकों में रोष है।

वारदात वाले दिन गुरसेवक सिंह खरड़ के सन्नी एन्क्लेव में अपने घर के बाहर मौजूद थे, तभी सफेद रंग की एक कार में आए कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। कार से उतरते ही युवकों ने उन पर कुल्हाड़ी और तेजधार किरच (हथियार) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और भयानक था कि गुरसेवक सिंह को संभलने का मौका ही नहीं मिला।वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में गुरसेवक सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद, रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस घटना से शिक्षा जगत में भी शोक की लहर है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान और कार के नंबर का पता लगाया जा सके।
