Monday, September 7, 2026
HomeNation WisePunjabपंजाब में रोडवेज-PRTC की बसें नहीं चलीं, मोहाली में यात्रियों की बढ़ीं...

पंजाब में रोडवेज-PRTC की बसें नहीं चलीं, मोहाली में यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें; अगले दो दिन भी सोच-समझकर करें सफर

दैनिक जागो वर्ल्ड पंजाब

पंजाब में पीआरटीसी और पनबस के संविदा कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल से मोहाली में बस सेवाएं प्रभावित हुईं। यात्रियों को भीषण गर्मी में लंबे इंतजार और बढ़ी हुई यात्रा लागत का सामना करना पड़ा। खासकर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा नहीं मिली।

पंजाब सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) और पंजाब बस सेवा (पन बस) के संविदा कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का सोमवार को मोहाली में भी असर देखने को मिला।सरकारी बसों का संचालन प्रभावित होने से बस स्टैंड पर यात्रियों को भीड़ देखने को मिली। उमस और गर्मी से बेहाल यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार करते रहे। महिलाओं को भी मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ नहीं मिला। बुधवार तक यह परेशानी झेलनी पड़ सकती है।हड़ताल का सबसे अधिक असर उन यात्रियों पर देखने को मिला, जो रोजाना नौकरी, पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों के लिए सरकारी बस सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। बसों की संख्या कम होने से लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गर्म मौसम के बीच बस स्टैंड पर खड़े यात्रियों को काफी असुविधा हुई। कई यात्रियों ने समय पर बस नहीं मिलने के कारण निजी बसों का सहारा लिया, जिससे उनकी यात्रा का खर्च भी बढ़ गया।महिलाओं को भी इस हड़ताल का विशेष रूप से असर झेलना पड़ा। सरकारी बसों में मिलने वाली मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ इस दौरान नहीं मिल सका। ऐसे में कई महिलाओं को निजी बसों में किराया देकर सफर करना पड़ा।कु छ रूटों पर निजी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से भीड़ भी देखने को मिली और कई यात्रियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular