दैनिक जागो वर्ल्ड !प्रयागराज

प्रयागराज में मानसून कमजोर पड़ गया है, जिससे अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है। तापमान बढ़ने के साथ उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। संगम नगरी में मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले अधिकांश दिनों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है, लेकिन व्यापक या लगातार बारिश की संभावना कम है। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

सितंबर की शुरुआत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक और दो सितंबर के झमाझम बारिश के बाद तीन सितंबर से बादलों की घेराबंदी कमजोर होने लगी है। शुक्रवार को ज्यादातर समय धूप खिली रही और बारिश तो दूर, बौछारें तक नहीं पड़ीं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे में मात्र 1.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
