कुरुक्षेत्र-अश्विनी वालिया

अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ अब पत्रकारों ने मोर्चा खोल दिया है। मामला केवल संवादहीनता का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है।
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार वालिया ने कहा कि यदि अधिकारी पत्रकारों के फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझते, तो यह सीधे-सीधे आम जनता की समस्याओं की अनदेखी है। पत्रकार जनता की आवाज होते हैं और उनकी अनदेखी करना जनता के अधिकारों को दबाने जैसा है।
उन्होंने बताया कि साथियों से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि जल्द ही पत्रकारों का एक शिष्टमंडल उपायुक्त कुरुक्षेत्र से मुलाकात करेगा और उन्हें इस गंभीर समस्या से अवगत कराएगा।
शिष्टमंडल प्रशासन को स्पष्ट रूप से बताएगा कि यदि पत्रकारों की कॉल्स को नजरअंदाज किया गया, तो इसका सीधा असर जनता की समस्याओं के समाधान पर पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
अश्वनीकुमार वालिया ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल पत्रकारों की नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों और पारदर्शी प्रशासन की है।

