Thursday, October 22, 2026
HomeLatest Newsबंगाल में कफ सिरप तस्करी रैकेट पर एक्शन, मालदा के फ्लैट...

बंगाल में कफ सिरप तस्करी रैकेट पर एक्शन, मालदा के फ्लैट में मिला नोटों का पहाड़; सोना भी जब्त

दैनिक जागो वर्ल्ड बंगाल

पश्चिम बंगाल के मालदा में बैन कफ सिरप तस्करी की जांच के दौरान एक फ्लैट से लगभग 2.5 करोड़ रुपये नकद, सोना और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बैन कफ सिरप की तस्करी की जांच के दौरान एक फ्लैट से लगभग 2.5 करोड़ रुपये कैश, सोना और कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए। मालदा और दक्षिण दिनाजपुर जिले की पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन के दौरान यह जब्ती की गई।जहछापेमारी मालदा थाना क्षेत्र में मंगलबाड़ी स्थित एक फ्लैट पर की गई है। इस ऑपरेशन में राज्य पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम (SOT) ने भी मदद की।

पूलिस के मुताबिक, फ्लैट से लगभग 2.5 करोड़ रुपये के कैश के बंडल जब्त किए गए। थोड़ी मात्रा में सोना और कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए। सामान की सही कीमत का पता लगाया जा रहा है।एकपुलिस अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं को शक है कि यह कैश बैन कफ सिरप के गैर-कानूनी धंधे से जुड़ा हो सकता है और वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें कोई इंटर-स्टेट स्मगलिंग नेटवर्क शामिल था पुलिस पैसे के सोर्स, फ्लैट के मालिकाना हक और जगह का इस्तेमाल करने वालों की पहचान की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular