Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseDelhiबांग्लादेश में छिपे शाहबाज अंसारी सिंडिकेट का गुर्गा ऋषभ कपूर गिरफ्तार, तुर्किये...

बांग्लादेश में छिपे शाहबाज अंसारी सिंडिकेट का गुर्गा ऋषभ कपूर गिरफ्तार, तुर्किये की 2 पिस्टल और 13 कारतूस बरामद

दैनिक जागो वर्ल्ड !बांग्लादेश

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर शाहबाज अंसारी सिंडिकेट के गुर्गे ऋषभ कपूर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो ग्लाक पिस्टल और 13 कारतूस बरामद हुए हैं।बांग्लादेश में छिपे कुख्यात अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर शाहबाज अंसारी सिंडिकेट के एक और गुर्गे ऋषभ कपूर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।दिल्ली पुलिस ने ऋषभ कपूर की निशानदेही पर तुर्किये की दो ग्लाक पिस्टल और 13 कारतूस बरामद किए गए हैं। यह वसंत विहार में रहता था और एक सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी चलाता था।लॉरेंस बिश्नोई के मामा का संभालता था कामपुलिस का दावा है कि यह बीते दिनों गिरफ्तार किए गए अंसारी सिंडिकेट के गुर्गे और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के मामा दीपक खत्री का सारा काम संभालता था।

पुलिस का दावा है कि यह बीते दिनों गिरफ्तार किए गए अंसारी सिंडिकेट के गुर्गे और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के मामा दीपक खत्री का सारा काम संभालता था।पहले से दो मुकदमे दर्ज के खिलाफ धमकी देने और चीटिंग के पहले के दो मामले दर्ज हैं। एक मामला 2014 और दूसरा 2018 का है। अंसारी सिंडिकेट पर दिल्ली पुलिस यूएपीए भी लगा चुकी है।पुलिस के अनुसार, अब तक इस सिंडिकेट के 24 गुर्गों को क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर चुकी हैं, जो अंसारी सिंडिकेट से जुड़े हैं और जिन गैंगस्टरों ने इस सिंडिकेट से हथियार खरीदे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular