दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली जाएंगे और केंद्रीय जल शक्ति, सड़क परिवहन व पर्यावरण मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली जाएंगे। केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का समय मिलने के बाद कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

मुख्यमंत्री केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे।
