कुल्लू-प्रिया शर्मा

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत टील के बारधार गांव में इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी के तत्वाधान में स्थानीय महिलाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तो वही इस प्रतियोगिता के माध्यम से वर्तमान में जलवायु परिवर्तन के कारण महिलाओं के बीच बढ़ रहे तनाव को लेकर भी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में मनरेगा एवं सर्व कामगार संगठन बंजार की अध्यक्ष भावना चौहान मुख्यातिथि के रूप शामिल हुई और विजेता रही महिलाओं की टीम को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही, इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी बंजार की प्रधान रामेश्वरी देवी, सचिव पुष्पा देवी , सदस्य आशा देवी, लता देवी, रक्षा देवी, कमला देवी, सीता देवी, दुर्गा देवी, प्रमिला देवी ने भी इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाई। मुख्यातिथि भावना चौहान ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में पहाड़ी इलाकों में भी जलवायु परिवर्तन का असर देखने को मिल रहा है और पहाड़ पर कामकाजी महिलाओं के जीवन में भी अब इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है।

महिलाओं के बीच आजकल तनाव की समस्या बढ़ रही है और किस तरह से हमारे लोग प्रभावित होते हैं। इसलिए आज के समय में पर्यावरण का संरक्षण भी जरूरी है। उसी थीम को लेकर यह आयोजन किया गया। वही, बाल विकास विभाग के द्वारा भी यहां अपनी प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें विद्या देवी, इंदिरा देवी और कृष्णा देवी आदि ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी के युवा अध्यक्ष चमन लाल और सलाहकार तेज सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के बारे मे हम सब को जानना होगा। साथ ही अपनी साझी विरासतों को बचाना होगा। आईएसडी के अंतर्गत इस तरह के आयोजन पूरे देश भर में किए जा रहे है। जिससे लोगों में एकता, शांति, सद्भावना बढ़े और और सामाजिक भेदभाव मिट सके। इस कार्यक्रम में स्थानीय महिला दुर्गा देवी और तनु ठाकुर ने मंच संचालन किया और पुष्पा देवी और आशा देवी मुख्य आयोजक की भूमिका में रही।
बॉक्स
इस दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया। जिसमें कबड्डी में प्रथम स्थान गांव छुनार की महिलाओं ने लिया और किक्रेट में प्रथम स्थान पर गांव बछुट् की महिलाएं रही। किक्रेट प्रतियोगिता में दुसरा स्थान टील गांव की महिलाओं ने लिया और कबड्डी में दुसरा स्थान गांव बछुट् के महिलाओं ने लिया।।
लंगड़ी रेस और चमच रेस में अलका ठाकुर, शालु ठाकुर, दीक्षा ठाकुर ,आशा देवी, शिला देवी, सुभद्रा देवी विजेता रही।



