Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseBiharबिहार में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार...

बिहार में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को 17.79 लाख की मदद, 800 ड्राइवरों ने दिखाई मिसाल

दैनिक जागो वर्ल्ड बिहार

दिल्ली में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले नवादा के ट्रक चालक रामलखन यादव के परिवार को 800 ड्राइवरों ने मिलकर 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

 कौआकोल थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव निवासी ट्रक चालक रामलखन यादव उर्फ पुरैल यादव की एक जुलाई को दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया।घटना के बाद वाहन चालकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए मृतक के परिवार के लिए 17,79,384 रुपये की सहायता राशि जुटाई। यह राशि करीब 800 वाहन चालकों के सहयोग से एकत्र की गई।जय बजरंगबली ड्राइवर व्हाट्सएप ग्रुप के मीडिया प्रभारी मुंद्रिका मुसाफिर ने बताया कि सहयोग राशि ऑनलाइन माध्यम से मृतक की पत्नी और अन्य स्वजन के बैंक खाते में भेज दी गई।

इस सहायता अभियान को सफल बनाने में गोपाल कुमार, मुकेश कुमार यादव, रामबालक यादव, अजय यादव, जयपाल यादव, उमेश यादव और कौशल कुमार उर्फ छोटू सहित कई वाहन चालकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। नवादा, जमुई और शेखपुरा के चालकों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।. रामलखन यादव अपने पीछे पत्नी भगिया देवी, दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित चार बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं।परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जिसके कारण उनकी मृत्यु के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था।वाहन चालकों की इस सामूहिक पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि जरूरत की घड़ी में इस तरह का सहयोग सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायक उदाहरण है।

RELATED ARTICLES

Most Popular