Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseBiharबिहिया नगर पंचायत में 7.47 करोड़ का सफाई टेंडर, बिना सेफ्टी किट...

बिहिया नगर पंचायत में 7.47 करोड़ का सफाई टेंडर, बिना सेफ्टी किट के काम करने को मजबूर सफाई कर्मी

दैनिक जागो वर्ल्ड !बिहिया

बिहिया नगर पंचायत में 7.47 करोड़ रुपये के सफाई टेंडर के बावजूद, सफाईकर्मी बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने को मजबूर हैं।बिहिया नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था पर करीब 7.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं, लेकिन सफाई कार्य में लगे कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। नगर पंचायत क्षेत्र में कई सफाई कर्मी बिना ग्लव्स, उपयुक्त जूते, सेफ्टी जैकेट और निर्धारित ड्रेस के कचरा उठाने तथा सफाई कार्य करते नजर आ रहे हैं।

जोखिम वाले सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल नहीं होने से कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।नगर पंचायत में सफाई, कचरा उठाव एवं इससे जुड़े कार्यों के लिए 7,46,91,124 रुपये की राशि का दो वर्षीय टेंडर किया गया है। सफाई कार्य से संबंधित एग्रीमेंट की शर्तों में कर्मियों की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट प्रावधान किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular