Sunday, September 6, 2026
HomeNational Newsभारत की सबसे पुरानी कूलर कंपनी के 'मुनाफे की हवा' हुई धीमी,...

भारत की सबसे पुरानी कूलर कंपनी के ‘मुनाफे की हवा’ हुई धीमी, 672 का शेयर; डिविडेंड देगी मात्र 1 रुपये

दैनिक जागो वर्ल्ड भारत

सिम्फनी लिमिटेड ने अपने Q1 नतीजे जारी किए, जिसमें शुद्ध मुनाफे में कमी आई लेकिन राजस्व में 8% की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने FY26-27 के लिए प्रति शेयर ₹1 के अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की, जबकि शेयर की कीमत में लगभग 2% की गिरावट देखी गई

भारत का पहला प्लास्टिक और ब्रांडेड एयर कूलर 1988 में सिम्फनी लिमिटेड (जिसकी स्थापना अचल बाकेरी ने की थी) द्वारा पेश किया गया था। इस कंपनी ने मंगलवार 4 अगस्त को अपने तिमाही नतीजे जारी किए। कंपनी के शुद्ध मुनाफे में कमी आई है। लेकिन रेवेन्यू में इजाफा हुआ है। कंपनी के नतीजों का असर इसके शेयरों पर देखने को मिला है। इसके शेयरों में लगभग 2 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। सिम्फनी की एक शेयर की कीमत इस समय 672 रुपये और कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ 1 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹1 प्रति शेयर (फेस वैल्यू ₹2) के पहले अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इस लाभांश भुगतान पर कंपनी लगभग 6.87 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Symphony ने इस तिमाही में अपना अब तक का दूसरा सबसे अधिक जून तिमाही रेवेन्यू और EBITDA दर्ज किया है। मजबूत घरेलू मांग और वैश्विक बाजारों में रणनीतिक विस्तार के चलते कंपनी के प्रदर्शन में यह मजबूती देखी गई है। समेकित शुद्ध लाभ (PAT) में 5% की मामूली गिरावट देखी गई है। इसका मुख्य कारण Q1 FY27 में ₹5 करोड़ का एकमुश्त गैर-नकद खर्च (one-off non-cash expenses) और पिछले साल की समान तिमाही में मिली अधिक ‘अन्य आय’ (Other Income) का बेस इफेक्ट है।सिम्फनी लिमिटेड द्वारा जारी आधिकारिक मीडिया रिलीज के अनुसार, कंपनी का समेकित राजस्व (Consolidated Revenue) सालाना आधार पर 8% बढ़कर 378 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कंपनी का EBITDA 26% की शानदार बढ़त के साथ 48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में इन्वेंट्री का स्तर पूरी तरह सामान्य है और सीजन के अंत में स्टॉक का कोई बोझ नहीं है। लागत में वृद्धि के बावजूद, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और खर्चों पर नियंत्रण के कारण कंपनी अपने मार्जिन को सुरक्षित रखने में सफल रही है।Symphony ने अपने निवेशकों को हर शेयर पर 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है। यानी अगर आपके पास सिम्फ्नी के शेयर हैं तो आप डिविडेंड पाने के पात्र हैं। अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 11 अगस्त, 2026। डिविडेंड पाने के लिए आपको रिकॉर्ड डेट से पहले इसके शेयर खरीदने होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular