दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में 11 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने पर बड़ा फैसला हो सकता है। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए 11 सितंबर का दिन कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आगामी 11 सितंबर को राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की एक बेहद अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में इस बैठक के आयोजन को अपनी स्वीकृति दे दी है।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में इस बैठक के आयोजन को अपनी स्वीकृति दे दी है।
