Wednesday, October 21, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshमुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रयागराज में कांग्रेस का हल्ला...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रयागराज में कांग्रेस का हल्ला बोल, पुतला फूंका व पुलिस से नोकझोंक

दैनिक जागो वर्ल्ड!

कांग्रेस ने प्रयागराज में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें पुतला फूंका गया और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत सोमवार को प्रयागराज में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरना देकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई।पुतला छीनने को लेकर पुलिस से नोकझोंकधरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। रैली आगे बढ़ने के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला निकाला और सड़क पर उसका दहन शुरू कर दिया। पुतला जलाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतला छीनने को लेकर काफी देर तक नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस पुतला नहीं छीन सकी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे पूरी तरह जला दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा जलते हुए पुतले को पैरों से कुचलते हुए भी विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि कांग्रेस देशभर में चुनाव की निष्पक्षता, मतदाता अधिकारों और वोट की सुरक्षा के सवाल को लेकर आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लगातार चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, जिसकी जिम्मेदारी चुनाव की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना है। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव और वोटों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में “वोट की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों” के मुद्दे को लेकर अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला दहन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई नोकझोंक के कारण कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।इनकी रही उपस्थिति इस दौरान शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता हसीब अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, विजय मिश्रा, परवेज अंसारी, मानस शुक्ला, अरशद अली, सुधाकर तिवारी, दीपचंद्र शर्मा, मो०हसीन, प्रतिमा त्रिपाठी, शकील अहमद, विशाल सोनकर, शीश अहमद, नयन कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, कामेश्वर सोनकर, अल्पना निषाद सहित आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular