Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseJharkhandरांची रेल मंडल के किता सेक्शन में भूस्खलन से रेल यातायात बाधित,...

रांची रेल मंडल के किता सेक्शन में भूस्खलन से रेल यातायात बाधित, मरम्मत कार्य जारी

दैनिक जागो वर्ल्ड!रांची

जोन्हा-किता सेक्शन में लगातार बारिश के कारण पटरी किनारे भूस्खलन हुआ, जिससे ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ। रेलवे ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया और ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा, जबकि दैनिक जागरण ने पहले ही इसकी आशंका जताई थी।लगातार हो रही बारिश के कारण जोन्हा-किता सेक्शन में मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे पटरी के किनारे अचानक मिट्टी का कटाव होने से भूस्खलन हो गया। इससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को सामान्य गति से न चलाकर निर्धारित 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भूस्खलन वाले क्षेत्र से धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया।घटना की जानकारी रेलवे को मिलते ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रैक के किनारे मिट्टी के कटाव को रोकने का काम शुरू किया। मिट्टी को और अधिक खिसकने से रोकने के लिए ट्रैक के बगल में बालू भरी बोरियां डाली गईं।

इसके साथ ही भूस्खलन से प्रभावित हिस्से की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया। सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी नरम होने के बाद पटरी के किनारे का हिस्सा धंस गया। रेलवे की टीम ने तत्काल सुरक्षा उपाय करते हुए प्रभावित क्षेत्र में गति प्रतिबंध लागू किया। इसके बाद ट्रेन को धीमी गति से भूस्खलन वाले हिस्से को पार कराया गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।देर रात तक रेलवे कर्मचारी और अधिकारी भूस्खलन वाले हिस्से की मरम्मत में जुटे रहे। मिट्टी के कटाव को रोकने के साथ ट्रैक के किनारे की स्थिति को मजबूत करने का काम जारी रहा।किता सेक्शन में बारिश के कारण लैंडस्लाइड की आशंका को लेकर दैनिक जागरण ने 24 अगस्त के अंक में खबर प्रकाशित की थी। लगातार बारिश के बीच इस रेलखंड में पटरी के किनारे मिट्टी के कटाव की स्थिति बनी हुई थी। मंगलवार को इसी क्षेत्र में भूस्खलन की घटना सामने आ गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular