Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsKangraरामनवमी पर कुडसां में धार्मिक आयोजन, विधायक मलेंद्र राजन ने लिया भाग

रामनवमी पर कुडसां में धार्मिक आयोजन, विधायक मलेंद्र राजन ने लिया भाग

नूरपुर –भूषण शर्मा

रामनवमी के पावन उपलक्ष्य पर सूर्यवंशी श्री रामलीला क्लब नादौन (कुडसां) द्वारा माता जी के विशाल भंडारे व जागरण का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात विधिवत हवन की पूर्णाहुति दी गई। दोपहर बाद अटूट भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात्रि माता जी का जागरण आयोजित हुआ, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।
विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि माता रानी का जागरण हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा आयोजन के सफल संचालन के लिए क्लब के सभी सदस्यों की सराहना की।
इस अवसर पर पोंग बांध निदेशक विशाल ठाकुर व कुलदीप शर्मा, सुरजीत कटोच, अजय शर्मा, क्लब प्रधान आकाश कटोच, राकेश कटोच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular