दैनिक जागो वर्ल्ड !लखनऊ

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेदपुर गांव के पास एक बस की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों हल्द्वानी जा रहे थे और हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भेदपुर गांव के पास शनिवार सुबह बस की टक्कर से बाइक सवार मामा भांजे की मृत्यु हो गई। दोनों हल्द्वानी जा रहे थे।चालक नगरिया मोड़ के पास बस छोड़कर भाग गया। रामचंद्र मिशन के कनेग गांव निवासी सोमेश शुक्ला हरदोई के राघवपुर नवादा गांव निवासी मामा मोहित अवस्थी के साथ शनिवार सुबह बाइक से हल्द्वानी जाने के लिए निकले थे।भेदपुर गांव के पास पीछे से आ रही निजी बस के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

चालक बस को नगरिया मोड चौकी के पास छोड़कर भाग गया। यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही
